Red Light On, Gaadi Off: सीएम केजरीवाल के अभियान 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' को लेकर क्या सोचते हैं दिल्ली वाले
Red Light On Gaadi Off लोग लाल बत्ती पर अभियान का पालन नहीं कर पा रहे हैं। लोग अभी भी लाल बत्ती पर वाहन चालू करके खड़े रहते हैं। अगल सिविल डिफेंस के वालंटियर उनसे कुछ कहते हैं तो वह उन्हें अपनी कई सारी समस्याएं गिना देते हैं।
नई दिल्ली [पुष्पेंद्र कुमार]। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रण करने के उद्देश्य बुधवार को यमुनापार में जोरों- शोरो से रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान चला, लेकिन उसके बाद भी लोग लाल बत्ती पर अभियान का पालन नहीं कर पा रहे हैं। लोग अभी भी लाल बत्ती पर वाहन चालू करके खड़े रहते हैं। अगल सिविल डिफेंस के वालंटियर उनसे कुछ कहते हैं तो वह उन्हें अपनी कई सारी समस्याएं गिना देते हैं। यह समस्या किसी एक लाल बत्ती की नहीं है, बल्कि शास्त्री पार्क, गांधी नगर, किशन कुंज, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार फेज-दो, गाजीपुर, भजनपुरा आदि मार्गों पर भी देखने को मिली रही है।
शाहदरा जीटी रोड यमुनापार का सबसे व्यस्त मार्ग है, सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता रहता है। शास्त्री पार्क लाल बत्ती पर वाहन चालक अपने मनमानी चला रहे हैं। जबकि इस लाल बत्ती पर सिविल डिफेंस के 10 वालंटियर अलग-अलग समूह में तैनात रहते है। अगल वालंटियर वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए वाहन बंद करने की सलाह देते है तो वाहन चालक भी अपनी समस्या इनकों दिखा देते है। वाहन चालकों की मनमानी के चलते सरकार का अभियान फेल साबित हो रहा है। यह समस्या किसी एक लाल बत्ती की नहीं है ऐसी कई लाल बत्ती है जहां अभियान का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
वाहन चालक सुनील कुमार का कहना है कि वाहन एक बार चालू होने पर काफी पेट्रोल खराब हो जाता है। इसलिए लाल बत्ती पर वाहन चालू रखना पड़ता है। रास्ते में दस लाल बत्ती पड़ती है अगर हर लाल बत्ती में वाहन बंद कर देंगे तो चार दिन चलने वाला वाहन सिर्फ दो दिन ही चलेगा।
वहीं, एक अन्य वाहन चालक राम प्रदास शर्मा ने बताया कि मेरे स्कूटर को काफी पुराना हो गया है। अगर कहीं एक बार यह बंद हो गया है तो चालू करने में काफी समय लगाया है। अगल लाल बत्ती पर स्कूटर बंद कर दिया तो लाल बत्ती पर मेरे कारण काफी जाम लगेगा।
रोजाना अपने काम से वाहन के जरिये सफर करने वाले नितिन चौहान का कहना है कि कई यमुनापार में कई मार्ग तो ऐसे है जहां तीन मिनट तक लाल बत्ती होती है। इतनी गर्मी में तीन मिनट अगर कार बंद करके रख दे, तो उसमें काफी उमस हो जाता है। लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करना संभव है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो