Move to Jagran APP

राजधानी में चक्रवाती हवाओं का दबदबा: मॉनसून पूर्व बारिश के आसार, आसमान में छाए बादल

अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना भी है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 12:11 PM (IST)
राजधानी में चक्रवाती हवाओं का दबदबा: मॉनसून पूर्व बारिश के आसार, आसमान में छाए बादल
राजधानी में चक्रवाती हवाओं का दबदबा: मॉनसून पूर्व बारिश के आसार, आसमान में छाए बादल

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । मौसम विभाग का दावा है कि अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना भी है। इसके चलते पिछले काफी समय से गर्मी झेल रहे दिल्लीवासियों को अब मॉनसून पूर्व की गतिविधियां गर्मी से राहत दिलाएंगी। 9 और 10 अप्रैल को सबसे अधिक असर रहेगा। तापमान भी 33 से 34 डिग्री पहुंच सकता है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज आंधी के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं इसके बाद भी मानसून पूर्व गतिविधियां जारी रहेगी। कभी आंधी, कभी हल्की बूंदाबांदी गर्मी को बहुत अधिक बढऩे नहीं देगी। सबसे प्रभावी गतिविधियां 9 और 10 अप्रैल को देखने को मिलेंगी।

मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब व हरियाणा में इस समय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा कश्मीर के पास भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है। चक्रवाती हवाओं के चलते दिल्ली में हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से बदलकर दक्षिण पूर्वी हो गई है। इस हवा के साथ नमी आ रही है। अगले कुछ दिनों में मानसून पूर्व हलचलें दिल्ली में तेज होगी जो गर्मी से राहत दिलवाएंगी।

दिल्ली में सर्दियों में बारिश काफी कम हुई है। फरवरी और मार्च भी लगभग सूखे ही रहे हैं। यही वजह है कि गर्मी भी जल्दी शुरु हो गई है और पिछले काफी समय से तापमान भी सामान्य से काफी अधिक चल रहा है। बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया था।

वहीं गुरुवार को भी तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। पालम सबसे गर्म रहा जहां तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को भी तापमान 38 और 23 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मानसून पूर्व की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उधर, स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली और आसपास के शहरों में मौसम करवट लेने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.