विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश, जानें अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 03 Mar 2024 07:54 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार तड़के बारिश हुई। मंडी हाउस आरके पुरम इंद्रप्रस्थ कर्तव्य पथ और मध्य ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश।
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बारिश।

एएनआई, नई दिल्ली।  दिल्ली में शनिवार सुबह भी मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार तड़के बारिश हुई। मंडी हाउस, आरके पुरम, इंद्रप्रस्थ, कर्तव्य पथ और मध्य दिल्ली सहित क्षेत्रों में हल्की बारिश देखी गई।था। ग्रेटर कैलाश, इंडिया गेट, आरके पुरम और जनपथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाएं और हल्की बारिश हुई।

वहीं एनसीआर के इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड भी बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Weather Update: मौसम ने बदली करवट, दिल्ली-UP और उत्तराखंड में तेज बारिश के बाद फिर बढ़ी ठंड; IMD का इन राज्यों के लिए अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट किया- कल 2 मार्च 2024 को उत्तर पश्चिम भारत में गंभीर मौसम देखा गया। इस चक्रवाती परिसंचरण से निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक ट्रफ रेखा चलती है।

अगले कुछ दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज 

इसमें कहा गया है कि अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत तक अधिक नमी पहुंच रही है और 3 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 

इन जगहों पर पड़ेंगे ओले

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की।