विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 05 Apr 2023 09:00 AM (IST)

Delhi Weather Update अध्रिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.3 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 16.3 ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अभी गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। बारिश का दौर अब खत्म होने और गर्मी बढ़ने को है। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि होगी और गर्मी की चुभन में भी। शनिवार तक ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच जाने के आसार हैं। आसमान भी अब साफ ही रहेगा।

मंगलवार को भी दिनभर धूप खिली रही। बीच बीच में आंशिक तौर पर बादल छाए जरूर, लेकिन बरसे कहीं नहीं। अध्रिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.3 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 39 से 100 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 16 डिग्री रह सकता है। अगले हफ्ते भर तक बरसात होने की भी कोई संभावना नहीं लग रही।

दूसरी तरफ मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहतर ही रही। सीपीसीबी द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआइ 109, फरीदाबाद का 134, गाजियाबाद का 122, ग्रेटर नोएडा का 216, गुरुग्राम का 146 और नोएडा का 120 दर्ज किया गया। सफर इंडिया का पूर्वानुमान है कि अभी अगले कुछ दिन इसमें अधिक बदलाव के आसार भी नहीं हैं।