विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली लोगों को राहत; हवा भी हुई साफ-सुथरी

By sanjeev GuptaEdited By: Narender Sanwariya
Published: Fri, 23 Jun 2023 03:25 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2023 07:35 AM (IST)

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा ...और पढ़ें

Weather Update: दिल्ली में जारी रहेगा अभी हल्की वर्षा का दौर, हवा भी हुई साफ-सुथरी
Weather Update: दिल्ली में जारी रहेगा अभी हल्की वर्षा का दौर, हवा भी हुई साफ-सुथरी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी में हल्की वर्षा का दौर अभी बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन उमस से निजात नहीं मिलेगी। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी बादलों की आवाजाही रही। पालम, सफदरजंग और मुंगेशपुर में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। दिन में धूप खिली तो इससे तापमान में भी वृद्धि हुई है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

आज भी होगी बारिश

न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 92 से 54 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान के 39 और न्यूनतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25, 26 और 27 तारीख को खासतौर पर हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दिल्ली की हवा साफ-सुथरी

मौसमी गतिविधियों का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 110 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।