Move to Jagran APP

ठंड से कांप रहा दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम में 0.2 दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

इस समय दिल्ली एनसीआर में उत्तर पश्चिमी हवा चल रही हैं। यह बर्फीली और सूखी है। हालत यह है कि गुरुग्राम में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। एनसीआर के अन्य इलाकों का भी यही हाल है।

By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 09:06 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 10:18 AM (IST)
ठंड से कांप रहा दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम में 0.2 दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
ठंड से कांप रहा दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम में 0.2 दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में गलन भरी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि गुरुग्राम में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान महज 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अभी दो दिन और ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में कुछ वृद्धि होने की संभावना है।

prime article banner

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम है। तेज धूप रहने की वजह से अधिकतम तापमान में जरूर सुधार हुआ और यह 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 34 से 100 फीसद बना रहा। लोदी रोड का तापमान तीन डिग्री, आया नगर में 3.5, जफरपुर में 3.6 और गुरुग्राम का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

साल के अंतिम दिन सोमवार को तापमान 23 और चार डिग्री रहने की संभावना है। दो जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर छह डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी को ठंड से आशिक राहत मिल सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक-दो दिनों के लिए होगी। इसके बाद ठंड दोबारा वापसी करेगी। कोहरे का प्रकोप भी शुरू हो जाएगा।

गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री
गाजियाबाद में सोमवार को न्यूनतम तापमान सुबह 6 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम लग रहा है, लेकिन दो पहिया वाहनों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस के सिकेरा का कहना है कि अन्य फसलों के लिए लाभदायक, गेहूं के लिए और सर्दी पड़ने की आवश्यकता है।

नोएडा में 5 डिग्री रहा तापमान
नोएडा में सोमवार तड़के-रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि सुबह 8 बजे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन 8 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह से साफ होता दिखाई दे रहा है। हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई है। वहीं दूसरे दिन बाद भी प्रदूषण का स्तर सुबह गंभीर स्थिति में है। सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लगे प्रदूषक नियंत्रण यंत्र के अनुसार नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 428 रहा।

दरअसल, इस बार ठंड के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इससे हवा की दिशा भी बदल नहीं सकी। इस समय दिल्ली एनसीआर में उत्तर पश्चिमी हवा चल रही हैं। यह बर्फीली और सूखी है। जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह कुछ समय के लिए ठंड से भी कुछ राहत दिलाएगा और तापमान तीन से पांच डिग्री तक पहुंचेगा। लेकिन, एक से दो दिन में इसका असर खत्म हो जाएगा और दिल्ली फिर ठिठुरने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.