Move to Jagran APP

दिल्ली में रोज ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, 2-3 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी अब गिरावट आएगी। शीतलहर भी जारी रहेगी।

By Edited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 10:56 AM (IST)
दिल्ली में रोज ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, 2-3 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान
दिल्ली में रोज ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, 2-3 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा तापमान

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का दौर शुक्रवार को भी जारी है। आलम यह है कि ठंड रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच 1.4 डिग्री तापमान के साथ दिल्ली से सटा गुरुग्राम सबसे सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 2 से 3 डिग्री तक जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो पिछले कई सालों का रेकॉर्ड टूट जाएगा। साल के अंत तक ठंड का प्रकोप इसी तरह बना रहेगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर को चंद घटे के लिए ही लोगों को सर्दी और ठिठुरन से कुछ राहत मिलती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान में भी अब गिरावट आएगी।  इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली का तापमान महज 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 दिसंबर के दिन इतना कम तापमान पिछले सात सालों में कभी नहीं रहा। 

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड यह 3.6 डिग्री, जबकि आया नगर में 3.7 डिग्री रहा। गुरुग्राम में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। हवा में नमी का स्तर भी 45 से 100 फीसद रहा।

उधर स्काईमेट के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई प्रभावी मौसम सिस्टम विकसित नहीं हो रहा है। ऐसे में अभी दिल्ली को राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकाश हिस्सों में शीत लहर बने रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.