Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Weather Update: दिल्ली-NCR में जल्द नहीं मिलेगी ठंड से राहत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; येलो अलर्ट जारी

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    बर्फीली हवाओं ने बुधवार को दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ा दी। दिन भर लोग ठंड से परेशान रहे। हल्की धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। नतीजा अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री कम रहा वहीं सात इलाकों में यह 4.5 से छह डिग्री तक कम रहा। इसीलिए वहां कोल्ड डे की स्थिति रही। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया।

    Hero Image
    दिल्ली-NCR में जल्द नहीं मिलेगी ठंड से राहत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; येलो अलर्ट जारी

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बर्फीली हवाओं ने बुधवार को दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ा दी। दिन भर लोग ठंड से परेशान रहे। हल्की धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। नतीजा, अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री कम रहा वहीं सात इलाकों में यह 4.5 से छह डिग्री तक कम रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसीलिए वहां कोल्ड डे की स्थिति रही। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

    कितना रहा तापमान

    बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 60 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। एसपीएस मयूर विहार दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहां का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर में 6.2 डिग्री रहा।

    उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं आ रही

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसके चलते ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार को हवा की रफ्तार चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विज्ञानियोें का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में यही स्थिति बनी रहेगी।

    सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा होगा जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास वहीं न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री रहेगा। सात जनवरी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। सात से नौ तक अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री वहीं न्यूनतम आठ से नौ डिग्री के आसपास रहेगा। नौ जनवरी को हल्की बरसात होने के भी आसार हैं।

    इन इलाकों में रहा सबसे कम अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    इलाका           अधिकतम तापमान

    मुंगेशपुर            13.0

    जाफरपुर           13.1

    लोधी रोड          14.6

    नरेला                14.5

    पीतमपुरा          14.7

    पूसा                 14.5

    क्या है कोल्ड डे और शीत लहर

    मौसम विभाग जब दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या इससे ज्यादा नीचे दर्ज किया जाता है तो उसे कोल्ड डे कहते हैं। इसी तरह जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या इससे नीचे दर्ज होता है तो वह शीत लहर की स्थिति होती है।