विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Forecast: दिल्ली में आज घना कोहरा, रहें सावधान; अगले कुछ दिन बारिश बढ़ाएगी ठंड

Published: Wed, 25 Dec 2024 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2024 07:51 AM (IST)

Delhi Weather News राजधानी में मंगलवार सुबह कुछ समय के लिए सफदरजंग सहित कई इलाकों में घना कोहरा रहा। दिन ...और पढ़ें

दिल्ली में आज कोहरे के येलो अलर्ट।
दिल्ली में आज कोहरे के येलो अलर्ट।

HighLights

  1. इस बार अब तक दिसंबर माह में तीन वर्षों में सबसे अधिक हुई वर्षा।
  2. बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी हो सकती है हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बुधवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच भी तीन दिन दिल्ली में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में मंगलवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस वजह से दिल्ली में दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस वजह से दिसंबर माह इस बार अब तक तीन वर्षों में सबसे अधिक वर्षा हो चुकी है। वर्षा होने के बाद ठंड भी थोड़ी बढ़ गई।

आज कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह स्मॉग के साथ-साथ ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर का व कुछ इलाकों में घना कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार शाम के वक्त या रात में हल्की वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवा भी चल सकती है। इसके बाद शनिवार को भी बहुत हल्की या हल्की वर्षा हो सकती है।

कल की बारिश से टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पालम में 1.4 मिलीमीटर व पूसा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा आइटीओ सहित कई अन्य इलाकों में भी वर्षा हुई। इसके पहले सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

इस माह दिसंबर में अब तक 2.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो दिसंबर 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। दिसंबर 2021 में 9.6 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। वर्ष 2022 में एक भी दिन वर्षा नहीं हुई थी। पिछले वर्ष भी एक दिन सिर्फ 0.01 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

कल कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है और पिछले दिन के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है और पिछले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसलिए पिछले मुकाबले ठंड कम रही। सफदरजंग के पास सुबह साढ़े पांच बजे घना कोहरा होने के कारण न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर रही। सात बजे न्यूनतम दृश्यता बढ़कर 250 मीटर हो गई। आईजीआई एयरपोर्ट के पास हल्का कोहरा होने के कारण सुबह साढ़े चार बजे न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर रही। इसके बाद धीरे-धीरे दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ।