Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश की संभावना; बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट

    By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 12:08 AM (IST)

    रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर सूरज एवं बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। इससे गर्मी कुछ कम लगी लेकिन उमस ने परेशान किया। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो गई। दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश हरियाणा व राजस्थान समेत कई राज्यों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

    Hero Image
    दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना; छह डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर सूरज एवं बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। इससे गर्मी कुछ कम लगी, लेकिन उमस ने परेशान किया। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो गई।

    दिल्ली ही नहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इससे तापमान में भी आंशिक तौर पर गिरावट आई है।

    कितना रहा तापमान?

    रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। हवा में नमी का स्तर 87 से 52 प्रतिशत रहा। लोधी रोड और जाफरपुर में दिन के समय बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 जून को भी बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो जगहों पर बेहद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बूंदाबांदी एवं हवा की गति तेज रहने के चलते दिल्ली की हवा लगातार ही साफ-सुथरी बनी हुई है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 171 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। दो दिन और एयर क्वालिटी इंडेक्स इसी के करीब रहने के आसार हैं।