विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में मौसम में सुहाना बदलाव, रविवार से बारिश के आसार; उमस से मिलेगी राहत

Published: Sun, 05 Oct 2025 02:10 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में रविवार से बारिश फिर शुरू होने की संभावना है जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

तीन दिन हल्की वर्षा के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल। प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन दिन हल्की वर्षा के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली में रविवार से फिर बारिश की संभावना।
  2. उमस और गर्मी से मिलेगी राहत, हवा भी स्वच्छ।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से रुका वर्षा का क्रम रविवार से फिर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की से लेकर मध्यम वर्षा एक बार फिर दिल्ली को भिगोएगी।

उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

दशहरे के एक दिन पहले से मौसम ने जो करवट ली, वह आउटिंग का प्लान बनाने वालों के लिए मुसीबत का सबब बन गई थी। मेला देखने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। उसके बाद दो दिन की मिली राहत के बीच गर्मी बढ़ गई। उमस ने भी बेचैन करना शुरू कर दिया था। 

उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, रविवार को सुबह से ही बारिश के आसार बन रहे हैं, जो अगले तीन दिन तक ऐसे में छाए रहेंगे।

दोपहर में बादलों की रहेगी आवाजाही

शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

दोपहर में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही भी बनी रही, पर अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत तक होने से उमस भी रही।

रविवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। बादल छाए रहने और वर्षा के चलते अगले तीन-चार दिन तापमान में भी गिरावट आएगी।

दिल्ली की हवा भी हुई साफ

छह अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, सात अक्टूबर को 30 डिग्री सेल्सियस और आठ व नौ अक्टूबर को 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने से दिल्ली की हवा भी साफ होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक पिछले सप्ताह जहां दिल्ली का एक्यूआई 169 था, वहीं शनिवार को यह 138 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।