Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, पढ़िये- बारिश और आंधी को लेकर ताजा अपडेट

दिल्ली में प्री-मानसून मौसम के सभी रंग दिखने की संभावना है। 12 13 और 14 मई को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी होगी। जम्मू कश्मीर में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में नमी भरे चक्रवात के चलते सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव होते रहेंगे।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 08:26 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 08:26 AM (IST)
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, पढ़िये- बारिश और आंधी को लेकर ताजा अपडेट
12, 13 और 14 मई को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी होगी।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली के साथ इससे सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। उधर, स्काईमेट वेदर के अनुसार, सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान दिल्ली में प्री-मानसून मौसम के सभी रंग दिखने की संभावना है। 12, 13 और 14 मई को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी होगी। जम्मू कश्मीर में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में नमी भरे चक्रवात के चलते सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव होते रहेंगे। वहीं, हवा के पैटर्न में बदलाव से दिन का तापमान सामान्य से चार पांच डिग्री हो जाएगा। बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में लंबी अवधि के लिए बारिश और गरज के साथ वर्षा होगी। देश में मौसम का हालवहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में कई जगह भारी बारिश हुई।  

loksabha election banner

इससे पहले रविवार को एकाएक बदले मौसम से दिल्ली एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली। दिनभर खिली रही तेज धूप के बाद शाम को आए इस मौसमी बदलाव ने गर्मी से खासी राहत दी। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 वहीं, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, कच्छ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और बिहार के पूर्वी भागों में हल्की बारिश हुई। मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर गया।

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में निचले स्तर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवात झारखंड और बंगाल में है। अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, सिक्किम और बंगाल में मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, असम, मेघालय, त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.