Move to Jagran APP

Weather: गर्म हवा संग कहर बरपाने को तैयार मौसम, आज से चलेगी धूल भरी आंधी

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गर्म हवा चल सकती है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 08:50 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 08:50 AM (IST)
Weather: गर्म हवा संग कहर बरपाने को तैयार मौसम, आज से चलेगी धूल भरी आंधी
Weather: गर्म हवा संग कहर बरपाने को तैयार मौसम, आज से चलेगी धूल भरी आंधी

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी पालम समेत कुछ स्थानों पर गर्म हवा का प्रकोप देखा गया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में धूल भरी आंधी के साथ साथ गर्म हवा चलने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गर्म हवा चल सकती है। वहीं शनिवार को भी 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। रविवार व सोमवार को भी तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 26 से 83 फीसद के बीच रहा। कई स्थानों पर गर्म हवा भी चली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.