यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के कई इलाकों में 23 अक्टूबर को नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह; देखें प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट
अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। दरअसल साउथ दिल्ली के कई इलाकों ...और पढ़ें

HighLights
- सोनिया विहार स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चलेगा रखरखाव का काम
- दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सोनिया विहार स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रखरखाव कार्य के चलते दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत 23 अक्टूबर को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सुबह 10 बजे से 12 घंटे के लिए बाधित रहेगा।

इससे सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों से पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने और उसके सही तरीके से इस्तेमाल की सलाह दी है।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
- कैलाश नगर
- सराय काले खां
- जल विहार
- लाजपत नगर
- मूलचंद अस्पताल
- ग्रेटर कैलाश
- वसंत कुंज
- देवली
- अंबेडकर नगर
- ओखला
- कालकाजी
- कालकाजी एक्सटेंशन
- गोविंदपुरी
- जीबी पंत पॉलिटेक्निक
- श्याम नगर कॉलोनी
- ओखला सब्जी मंडी
- अमर कॉलोनी
- दक्षिण पुरी
- पंचशील पार्क
- शाहपुर जाट
- कोटला मुबारक पुर उत्तर
- मालवीय नगर
- डियर पार्क
- गीतांजलि
- श्रीनिवासपुरी
- जीके दक्षिण
- छतरपुर
- एनडीएमसी का हिस्सा और उसके आसपास के क्षेत्र
ये भी पढ़ें-
दिल्ली के आया नगर में सुबह तैयार की गई नई सड़क, दोपहर में JCB मशीन से खोद दी गई
आठ दिन बाद भी कृत्रिम तालाबों से नहीं हटाए अवशेष
दशहरा पर मदनपुर खादर स्थित कृत्रिम तालाब में मूर्ति विसर्जन किया गया। वहीं नेहरू प्लेस स्थित आस्था कुंज पार्क के तालाब में भी विसर्जन किया गया। नियम के मुताबिक 48 घंटे में पूजन सामग्री और अवशेष हट जाने चाहिए। पर आठ दिन बीत जाने के बाद भी न तो पूजन सामग्री हटाई गई और न ही मूर्ति अवशेष का कोई समाधान किया गया।
मदनपुर खादर में बनाया गया था कृत्रिम तालाब
इस ओर न तो दिल्ली नगर निगम का ध्यान है और न ही जिला प्रशासन कोई व्यवस्था करा पा रहा है। यमुना में प्रतिमा विसर्जन और पूजन सामग्री प्रवाहित करना प्रतिबंधित है। इस कारण प्रतिमा विसर्जन के लिए मदनपुर खादर में कृत्रिम तालाब बनाया गया था। वहीं नेहरू प्लेस स्थित आस्था कुंज पार्क में भी विसर्जन के लिए तालाब बने थे। दशहरा को लेकर 12 व 13 अक्टूबर को दोनों ही जगहों पर आस्थावानों में माता की मूर्ति का विसर्जन किया।
दशहरा के बाद मदनपुर खादर के कृत्रिम तालाब पर पूजन सामग्रियों का अंबार लग गया। इनका विधिपूर्वक निस्तारण अगले दो दिनों में यानी 15 अक्टूबर तक किया जाना था, पर 21 अक्टूबर तक स्थिति जस की तस बनी है। वहीं दूसरी ओर आस्था कुंज पार्क स्थित तालाब से मूर्ति अवशेष निकालकर 14 अक्टूबर को ही नेहरू प्लेस मार्ग किनारे रख दिए गए। अवशेष तब से वहीं पड़े हैं, इन्हें हटाने या निस्तारित करने का प्रयत्न एक सप्ताह बाद भी नहीं हो पाया।
कृत्रिम तालाबों से पूजन सामग्री का समय पर निस्तारण किया जाना चाहिए। दिल्ली नगर निगम को तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा जाएगा। -शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीएम, दक्षिण पूर्वी जिला
