Move to Jagran APP

हरियाणा से यमुना में छोड़ा गया पानी, दिल्ली में जल्द दूर होगा पेयजल संकट: राघव चड्ढा

जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से यमुना में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो तीन से चार दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में पेयजल संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने इसे दिल्ली की जीत बताई है।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 09:19 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 09:19 AM (IST)
हरियाणा से यमुना में छोड़ा गया पानी, दिल्ली में जल्द दूर होगा पेयजल संकट: राघव चड्ढा
हरियाणा से यमुना में छोड़ा गया पानी, दिल्ली में जल्द दूर होगा पेयजल संकट: राघव चड्ढा

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से यमुना में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो तीन से चार दिन में दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में पेयजल संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने इसे दिल्ली की जीत बताई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी रोक लिया था। इस वजह से दिल्ली में पेयजल संकट की स्थिति बन गई। इस संदर्भ में हरियाणा सरकार से कई बार बात हुई। सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई। इसके बाद हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है। पानी दिल्ली पहुंचने तक पेयजल जल समस्या बनी रहेगी लेकिन हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने पर समस्या दूर हो जाएगी। बहरहाल, मानसून भी दस्तक दे चुका है। मानसून में हथनी कुंड बैराज से हर साल कई बार एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाता है। इस वजह से दिल्ली में भी यमुना में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में यमुना में जल स्तर बढ़ने के साथ पेयजल किल्लत भी दूर जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.