विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro News: यह शानदार वीडियो देखने के बाद लाखों मेट्रो यात्री नहीं करेंगे 'हल्लू-बल्लू' वाली गलती

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2022 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2022 05:28 AM (IST)

Delhi Metro News दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हल्लू-बल्लू नाम ...और पढ़ें

Delhi Metro News: यह शानदार वीडियो देखने के बाद लाखों मेट्रो यात्री नहीं करेंगे 'हल्लू-बल्लू' वाली गलती
Delhi Metro News: यह शानदार वीडियो देखने के बाद लाखों मेट्रो यात्री नहीं करेंगे 'हल्लू-बल्लू' वाली गलती

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) लोगों को यात्रा के दौरान दिक्कत से बचने और हादसों के प्रति लगातार सचेत करता रहता है। सफर के दौरान कई तरह की गाइडलाइन हैं, जिसे डीएमआरसी पोस्टर्स और एनसाउंसमेंट के जरिये भी बताता रहता है। मेट्रो स्टेशन परिसर और मेट्रो ट्रेनों में भी सफर के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं? इसकी हिदायत / नसीहत दी जाती है। इसी कड़ी में डीएमआरसी ने एक अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक शानदार वीडियो अपलोड किया है, जिसके जरिये वह यात्रियों को बता रहा है कि मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने के दौरान किस तरह खड़ा होना चाहिए और प्लेटफार्म पर यलो लाइन से कितनी दूरी बनानी चाहिए? इस वीडियो में हल्लू और बल्लू नाम के दो चरित्र लोगों को मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा का पाठ दे रहे हैं। इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। हल्लू-बल्लू चरित्र दुनिया के महान एक्टर चार्ली चैप्लिन के कैरेक्टर से प्रभावित है। इन दोनों के कपड़े और चलने का अंदाज भी चार्ली चैप्लिन जैसा है।

जल्दबाजी न करें

23 सेकेंड के इस वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर हल्लू और बल्लू जल्दबाजी दिखाते हुए लाइन तोड़कर आते हैं और एक महिला यात्री से टकराते-टकराते बचते हैं। इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी उन्हें देखते है और दोनों को दबोच लेता है। इसमें यह बताया गया है कि अगर कोई मेट्रो स्टेशन पर नियम तोड़ने के साथ अन्य यात्रियों के लिए परेशान खड़ा करता है या फिर परेशान करने की कोशिश करता है तो वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी कार्रवाई के लिए तत्पर रहते हैं।

यात्रा के दौरान संयम रखें

इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने के दौरान यलो लाइन नहीं पार करनी चाहिए। ऐसा करने की स्थिति में लाइन की व्यवस्था बिगड़ती है और हादसा होने का भी खतरा रहता है। वीडियो कुछ इस तरह है कि हल्लू-बल्लू नाम के दो चरित्र मेट्रो स्टेशन पर आते हैं और जल्दबाजी में यलो लाइन पार करने समेत लाइन का नियम भी तोड़ते हैं जिससे लोगों को दिक्कत होती है। 

दिल्ली मेट्रो में तेजी से बढ़ रही है यात्रियों की संख्या

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से कमी आने के बाद पिछले कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो 100 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ रोजाना रफ्तार भर रही है। एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के विभिन्न लाइनों पर संचालित ट्रेनों में एक दिन में 20 लाख से अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं, हालांकि, कोराना काल से पहले यात्रियों की संख्या 30 लाख से अधिक थी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम को उम्मीद है कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं और आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या दोबारा 30 लाख से ऊपर हो जाएगी। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम यात्रा करने के दौरान बहुत सी सूहलियतों और सुविधाओं में लगातार इजाफा करता रहता है।

चीन समेत कई देशों में कहर बरपाने वाले Omicron XE Variant से क्या भारत में आएगी चौथी लहर? पढ़िये- एक्सपर्ट व्यू