Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: धोखाधड़ी के मामले में वांछित लखनऊ से गिरफ्तार, एक करोड़ की हेराफेरी में वांछित था आरोपित

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 02:39 PM (IST)

    आरोपित की पहचान रायबरेली की इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रभात सिंह के रूप में हुई। वह नौ माह से वांछित था और अदालत में नोटिस जारी होने के बाद भी पेश नहीं हो रहा था। आरोपित दिल्ली के लोगों से धोखाधड़ी कर फरार हो गया था। अदालत ने 26 जुलाई 2023 को उसको धोखाधड़ी के मामले में वांछित कर दिया था।

    Hero Image
    Delhi Crime: धोखाधड़ी के मामले में वांछित को लखनऊ से किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली।  दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक वांछित अपराधी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। वह नौ माह से वांछित था और अदालत में नोटिस जारी होने के बाद भी पेश नहीं हो रहा था। आरोपित दिल्ली के लोगों से धोखाधड़ी कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि आरोपित की पहचान रायबरेली की इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रभात सिंह के रूप में हुई। 11 फरवरी 2021 को एक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि भीकाजी कामा प्लेस में मत्सया फाइनेंस के नाम से कंपनी है।

    एक करोड़ की हेराफेरी कर हो गया फरार

    उसके यहां तैनात कर्मचारी प्रभात सिंह को फाइनेंस के लिए ग्राहकों को ऋण देने की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। लेकिन वह फाइनेंस के नाम पर लोगों से एक करोड़ की हेराफेरी कर फरार हो गया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    ये भी पढ़ें-

    Delhi: कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी को कार से अगवा कर उसकी गला रेतकर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

    अदालत से एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई की गई और नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने 26 जुलाई 2023 को उसको धोखाधड़ी के मामले में वांछित कर दिया था।

    पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार रायबरेली में दबिश दी, लेकिन वह पहले ही फरार हो जाता था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद 29 मार्च को लखनऊ के गोवर्धन एन्क्लेव से आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ के बाद एक मामले का निपटारा किया।