विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: बदरपुर में तोड़फोड़ और पथराव की वीडियो वायरल, गाड़ियां क्षतिग्रस्त; मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 27 Aug 2023 12:38 AM (IST)

बदरपुर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के घर पर जमकर पथराव किया। इस दौरान ...और पढ़ें

बदरपुर इलाके में तोड़फोड़ और पथराव की वीडियो प्रसारित, मामला दर्ज
बदरपुर इलाके में तोड़फोड़ और पथराव की वीडियो प्रसारित, मामला दर्ज

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बदरपुर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के घर पर जमकर पथराव किया। इस दौरान उपद्रवियों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इंटरनेट मीडिया पर भी इसका वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में भीड़ एक घर पर पथराव करते हुए नजर आ रही है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बदरपुर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता अश्विनी(37) की शिकायत पर मुख्य आरोपित शैंकी और उसके सहयोगियों खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट, दंगा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

अवैध शराब का करता है कारोबार

जांच में पुलिस को पता चला कि शैंकी आपराधिक प्रवृत्ति का है और अवैध शराब का कारोबार करता है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। पुलिस वीडियो की मदद से आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

पुलिस को मिली पथराव की सूचना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:41 बजे बदरपुर थाना पुलिस को आली गांव में पथराव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस को अश्वनी कुमार मिला। उसने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले शैंकी से उनकी पुरानी रंजिश है।

इन लोगों ने किया पथराव

शनिवार शाम को पड़ोस में रहने वाले आरोपित शैंकी अपने साथ अमित, सचिन, सागर, चंद्रमल, चंद्रपाल, जतिन, बेबी, बिजेंदर, सोनिया उर्फ काली के साथ उनके घर पर पथराव करने लगा। इस दौरान आरोपितों ने सीसीटीवी कैमरों तोड़ने के अलावा वहां खड़े दो वाहनों भी तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इन आरोपितों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट, दंगा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रसारित हो रही है दो वीडियो

घटना की दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। एक वीडियो एक मिनट 26 सेकंड और दूसरी वीडियो 39 सेकंड की है। वीडियो में दर्जनभर से अधिक युवक हाथों में डंडे व पत्थर लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक उन पर छत पर से भी पथराव कर रहे है। कुछ आरोपितों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ है ताकि कोई उन्हें पहचान न ले।