Move to Jagran APP

मसाला डोसा और आइस्क्रीम को मिलाकर आइस्क्रीम रोल बनाने का वीडियो वायरल

इस वीडियो में लोगों की रुचि बढ़ने का मुख्य कारण आइस्क्रीम का नये अंदाज में पेश किया जाना भी है। लोगों का मानना है कि आइस्क्रीम का क्रेज बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उसके नये-नये फ्लेवर होते हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 08:18 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 08:18 AM (IST)
मसाला डोसा और आइस्क्रीम को मिलाकर आइस्क्रीम रोल बनाने का वीडियो वायरल
मसाला डोसा और आइस्क्रीम को मिलाकर आइस्क्रीम रोल बनाने का वीडियो वायरल स्रोत-इंटरनेट मीडिया

नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। खाने के बाद या फिर वैसे भी अक्सर लोगों को आइस्क्रीम खाना बेहद पसंद होता है। आइस्क्रीम की ये लोकप्रियता गर्मियों में कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, क्योंकि स्वाद के साथ-साथ इससे लोगों को गर्मी से भी बेहद आराम मिलता है। वहीं कुछ लोग तो आइस्क्रीम के इतने दीवाने होते हैं कि उन्हें ठंड के मौसम में भी आइस्क्रीम खाने का शौक होता है। तो इस तरह के आइस्क्रीम के चाहने वालों के लिए आइस्क्रीम का एक नया अवतार इंटरनेट मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया गया मसाला डोसा आइस्क्रीम बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आइस्क्रीम की नई रेसिपी कहें या नया फ्लेवर, लोगों में इसको लेकर अलग ही कौतूहल देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति आइस्क्रीम को पहले से तैयार रखे मसाला डोसा के साथ मिक्स करता है। उसके बाद तैयार इस मिक्सचर को डोसा तवा पर फैलाता है और छोटे-छोटे भाग को अलग कर रोल बनाकर आलू सब्जी, सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करता दिखाई देता है। हालांकि यह वीडियो कहां की है? इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ सूत्र इसके राजधानी दिल्ली के अमर कालोनी के होने का दावा कर रहे हैं। चूंकि यहां खाने-पीने की ढेर सारी दुकानें लगी होती हैं। लोग यहां आकर स्ट्रीट फूड का आनंद लेना खासा पसंद करते हैं।

आइस्क्रीम को नए अंदाज में पेश करने से बढ़ी रुचि

इस वीडियो में लोगों की रुचि बढ़ने का मुख्य कारण आइस्क्रीम का नये अंदाज में पेश किया जाना भी है। लोगों का मानना है कि आइस्क्रीम का क्रेज बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उसके नये-नये फ्लेवर होते हैं। इस नये तरह की आइस्क्रीम को लेकर भी इंटरनेट मीडिया यूजर खूब रुचि दिखा रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CYvWSFxJNwb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

वीडियो को इतने लोगों ने देखा

इंटरनेट मीडिया पर अभी तक वीडियो को 1.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इसको 17 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है। हालांकि आइस्क्रीम की इस रेसिपी को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ इसे बेहद खराब बता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.