विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर, बर्तन कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना

Published: Sat, 07 Dec 2024 09:25 AM (IST)

Murder in Delhi दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पड़ी स्कूटी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पड़ी स्कूटी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में बर्तन कारोबारी संजय को बदमाशों ने कई गोलियां मार दीं। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर हालत में संजय को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात को अंजाम सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दिया गया है। बताया जा रहा है संजय अपने दो पहिया वाहन से घर लौट रहे थे।

रोड पर पड़े थे घायल

डीसीपी (शाहदरा) ने बताया कि फर्श बाजार थाना में गोली चलने की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोलियां लगने से सुनील जैन (52) घायल पड़े हुए थे। वो कृष्णा नगर में रहते थे।

मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे थे घर

सुबह के समय यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सैर करने गए थे। इसके बाद वो अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने गोलियां मार दीं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

उनकी विश्वास नगर 60 फुटा रोड बर्तन की दुकान है। वारदात वाले स्थान से 700 मीटर दूर उनकी दुकान है।

Note: प्रारंभिक सूचना के आधार पर यह खबर ब्रेक की गई है इसे अपडेट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Digital Arrest: मेहनत की कमाई पर न लगे साइबर अपराधियों की नजर, जागरण ने शुरू किया लुटेरा ऑनलाइन अभियान