Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Healthy Summer Drinks: गर्मी और लू से बचने के लिए फायदेमंद देसी हेल्दी ड्रिंक्स

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Sat, 30 Apr 2022 01:12 PM (IST)

    न्यूट्रिशनिस्ट कविता ने बताया कि आजकल के मौसम में अगर आप अपने को अंदर से कूल रखना चाहती हैं तो ये खास देसी पेय आजमाएं। ये न केवल पौष्टिक गुणों से भरपू ...और पढ़ें

    Hero Image
    Healthy Summer Drinks: गर्मी के फायदेमंद देसी पेय।

    नई दिल्ली, फीचर डेस्क। जब हम गर्मियों के दिनों में घर से बाहर निकलते हैं तो पसीने के रूप में हम बहुत सारे इलेक्ट्रोलाइट्स खो देते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स से ही हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है और ये हमारी थकान को भी दूर करते हैं। गर्मियों के मौसम में कई बार खाना खाने का मन नहीं करता है। बस, मन करता है कुछ ठंडा पीने का। बाजार में मिलने वाली विभिन्न प्रकार की ड्रिंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए हमें आजकल के मौसम में घर के बने साफ और सेहत व स्वादिष्ट पेय ही पीने चाहिए। ये हमें दिनभर तरोताजा भी रखेंगे साथ ही शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा भी प्रदान करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम पना : सदियों से गर्मियों के मौसम में पिया जाने वाला यह शुद्ध देसी पेय है। यह शरीर को शीतल रखता है साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। पना शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है। एक गिलास आम पना में लगभग 180 कैलोरी पाई जाती हैं। इसमें कई प्रकार के विटामिंस भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। आम पना में सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

    इसके फायदे

    • यह स्कर्वी रोग से बचाता है।
    • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
    • इसमें पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट्स और खनिज तत्व विभिन्न रोगों से शरीर की रक्षा करते हैैं।
    • इसमें पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व शरीर को रोगाणुओं से लडऩे के लिए मजबूत बनाते हैं।
    • आम पना एसिडिटी से सुरक्षित रखने में एक औषधि का काम करता है।
    • कच्चे आम में पाए जाने वाले एसिड्स पित्त के स्राव को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो हमारी आंतों को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते हैैं।
    • आम पना में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है।
    • इसमें एंटी एजिंग प्रापर्टीज भी होती हैं, जो त्वचा में निखार लाने में बहुत मदद करती हैं। यही कारण है कि आम पना पीने से त्वचा भी बेदाग और खूबसूरत रहती है।

    बेल का शरबत : बेल गर्मियों के मौसम का फल है। बेल के शरबत के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बेल में एंटी फंगल और एंटी पैरासाइट गुण होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, गुड फैट, फाइबर, बीटाकैरोटिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    इसके फायदे

    • यह लू से भी बचाता है।
    • बेल का शरबत खून साफ करने में भी मदद करता है।
    • यह कोलेस्ट्राल का स्तर सही रखने में मदद करता है।
    • बेल का शरबत शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
    • बेल का शरबत पीने से पाचनतंत्र सही रहता है साथ ही यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।