Move to Jagran APP

Delhi Crime: आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी में बेचते थे, दो गिरफ्तार

Delhi Crime दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गांजे की तस्करी करने के आरोप में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से क्राइम ब्रांच ने दस लाख रुपये मूल्य के 51 किलो गांजा बरामद किया है।

By JagranEdited By: Prateek KumarPublished: Sun, 25 Sep 2022 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 08:07 PM (IST)
Delhi Crime: आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर व यूपी में बेचते थे, दो गिरफ्तार
51 किलो गांजा बरामद, तस्करी में इस्तेमाल होंडा सिटी कार भी जब्त।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गांजे की तस्करी करने के आरोप में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से क्राइम ब्रांच ने दस लाख रुपये मूल्य के 51 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होंडा सिटी कार भी जब्त कर ली है। आरोपित आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर उसे दिल्ली-एनसीआर समेत मेरठ व यूपी के अन्य जिलों में आपूर्ति करते थे।

loksabha election banner

यूपी के शामली के रहने वाले हैं दोनों आरोपित

डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम सलमान व तालीम उर्फ तालिब है। दोनों शामली, यूपी के रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। सलमान पेशे से चालक है। आसानी से पैसे कमाने के लिए उसने विशाखापत्तनम से गांजा की तस्करी में लिप्त हो गया।

आसानी से पैसे कमाने के लिए गांजा की तस्करी से जुड़े

तालीम मजदूरी करता था। आसान तरीके से पैसे कमाने के लिए उसने भी विशाखापत्तनम से गांजा की तस्करी में लिप्त हो गया। क्राइम ब्रांच अवैध व्यापार में लिप्त एक संगठित अपराध सिंडिकेट के बारे में मिली सूचना पर काम कर रही थी। उसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को गांजे की तस्करी के बारे में सूचना मिलने पर दोनों को श्मशान घाट, पुरानी सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों यूपी नंबर की होंडा सिटी कार में सवार थे।

51 किलो गांजा बरामद

कार की तलाशी लेने पर 51 किलो गांजा बरामद हुआ। छानबीन से पता चला कि इससे पहले भी इस गिरोह के पास से 51 किलो गांजा बरामद किया गया था और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वे फरवरी से न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अंकापल्ली, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर उसे दिल्ली-एनसीआर और मेरठ, यूपी में आपूर्ति करते थे। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.