Move to Jagran APP

UP: नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा की।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 08:02 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 07:51 PM (IST)
UP: नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
UP: नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

नोएडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने निवेशकों और उद्यमियों के साथ बैठक किया।

loksabha election banner

सेक्टरवासियों की मुख्यमंत्री से मिलने की मुराद नहीं हुई पूरी
शहर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे सेक्टरवासियों की मुराद पूरी न हो सकी। पुलिस और प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने से पहले ही उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस-प्रशासन के साथ तीखी झड़प भी हुई। अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की जिद पर अड़े सेक्टरवासी रास्ते में ही धरना देकर बैठ गए। 

प्रशासनिक अधिकारियों के काफी समझाने पर सेक्टरवासी शांत हुए। गोल्डन फेडरेशन की अगुवाई में सेक्टरवासियों ने नौ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। दरअसल गोल्डन फेडरेशन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र सौंपने के संदर्भ में विभिन्न सेक्टर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह से गुहार लगाई थी। लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी।

दिल्ली- NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.