विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, किस BJP नेता ने कहा- 'डूबता जहाज' के साथ किया अखिलेश ने गठबंधन

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 09:04 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Feb 2017 01:07 PM (GMT+05:30)

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने देश को करीब सत्तर वर्ष तक लूटा। सपा व बसपा को आड़े ...और पढ़ें

जानें, किस BJP नेता ने कहा- 'डूबता जहाज' के साथ किया अखिलेश ने गठबंधन
जानें, किस BJP नेता ने कहा- 'डूबता जहाज' के साथ किया अखिलेश ने गठबंधन

नोएडा (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छह फीसद सीट भी नहीं मिल सकी है। कांग्रेस डूबता जहाज है, इसी जहाज के साथ सपा ने प्रदेश में गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दादरी के मिहिर भोज इंटर कालेज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष दादरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने आए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से दादरी पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य को दोपहर ढाई बजे जनसभा को संबोधित करना था।

कांग्रेस ने 70 साल लूटा

उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश को करीब सत्तर वर्ष तक लूटा। सपा व बसपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा सपा के शासनकाल में सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ। सपा सरकार आते ही प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ जाती है। वहीं बसपा सुप्रीमो ने दलितों के वोटों को बेचकर ही अपना घर भरा है।

मोदी सरकार को सराहा

प्रदेश की जनता का सपा व बसपा से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। नरेंद्र मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इसलिए सपा, बसपा व कांग्रेस भाजपा से बौखलाई हुई है।

भाजपा ही कर सकती है विकासः केंद्रीय मंत्री

प्रदेश में पिछले चुनाव में 224 सीट जीतने वाली सपा को अब कांग्रेस से गठबंधन कर 2017 का चुनाव लड़ना पड़ रहा है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि दलित, गरीब व पिछड़े वर्ग का उत्थान भाजपा ही कर सकती है।