Unnao Case: तिहाड़ में दूसरे कैदियों से बात नहीं कर रहा कुदीप सिंह सेंगर
शुक्रवार को अदालत की ओर से सजा दिए जाने के बाद से कुलदीप सेंगर के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी थीं। जेल सूत्रों ने बताया कि वह जेल में आने के बाद भी रोता दिखा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उन्नाव की नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर तिहाड़ के जेल नंबर तीन में बंद है। उसे दो अन्य कैदियों के साथ सेल में रखा गया है।
शुक्रवार को अदालत की ओर से सजा दिए जाने के बाद से कुलदीप सेंगर के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी थीं। जेल सूत्रों ने बताया कि वह जेल में आने के बाद भी रोता दिखा। अन्य कैदियों से भी वह बात नहीं कर रहा था। शुक्रवार को पूरी रात वह करवटें बदलता रहा। जेल का खाना भी नहीं खाया था।
जेल सूत्रों ने बताया कि कुलदीप सेंगर पर जेल प्रशासन नजर रख रहा है। सेल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी निगरानी की जा रही है। शनिवार को वह पूरे दिन सेल में ही रहा और जेल की गतिविधियों में भी हिस्सा नहीं लिया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़की को नौकरी के नाम पर शोषण करने के जुर्म में उसे उमकैद की सजा मिली है। इस केस में सजा के बाद भी अब भी उस पर कई अौर केस में उसे सजा मिलनी बाकी है।
पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए हादसे के मामले में एवं पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत मामले में केस अभी कोर्ट में अभी चल रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में कुलदीप की मुसीबतें और बढ़ने वाली है।
PM Rally in Delhi: रामलीला मैदान में 11 लाख लोगों के हस्ताक्षर से होगा PM मोदी का धन्यवाद