Move to Jagran APP

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में महिला डॉक्टर पर बीच सड़क पर चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती महिला डॉक्टर के हाथ और पेट पर चाकू लगे हैं। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 09:24 AM (IST)
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में महिला डॉक्टर पर बीच सड़क पर चाकू से हमला
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में महिला डॉक्टर पर बीच सड़क पर चाकू से हमला
फरीदाबाद, जेएनएन। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर के हाथ और पेट पर चाकू लगे हैं। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क पर पैदल चलने के दौरान रास्ते में एक युवक तेजी से भागता हुआ आया और उससे लिपट गया। इस पर महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो उसने चाकू मार दिया। महिला की चीख पुकार पर कुछ लोग मदद के लिए आए और उन्होंने महिला का पीछा भी किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

loksabha election banner

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.