Move to Jagran APP

दिल्ली में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक, स्मृति ईरानी ने केंद्र की योजनाओं का किया बखान

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की बुधवार को आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत सरकार के प्रत्येक मंत्रालय में महिलाओं के उत्थान से संबंधित कोई न कोई योजना चल रही है। उन्होंने पार्टी से कामकाजी महिलाओं को जोड़ने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर बल दिया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 02:38 PM (IST)
दिल्ली में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक, स्मृति ईरानी ने केंद्र की योजनाओं का किया बखान
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की बुधवार को आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत सरकार के प्रत्येक मंत्रालय में महिलाओं के उत्थान से संबंधित कोई न कोई योजना चल रही है। उन्होंने पार्टी से कामकाजी महिलाओं को जोड़ने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश में 8,800 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि मातृत्व योजना के तहत महिलाओं को दी गई।

loksabha election banner

आयुष्मान योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं के स्तन कैंसर का इलाज हुआ है। दस करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं की सबसे मूलभूत जरूरत को पूरा किया गया। 22 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले गए और खुद का कारोबार करने के लिए 17.7 करोड़ महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत ऋण दिया गया है।

बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते वोट बैंक को बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर ठोस प्रयास करने चाहिए। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गो में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने के साथ ही विकास में बाधक बनने वाली पार्टियों की सच्चाई भी जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

एकजुट होकर काम करने की अपील

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने संगठन मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने को कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हमारी पहली चुनौती निगम चुनाव है। महिलाओं के लिए 50 फीसद सीटें आरक्षित हैं। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित करके कोरोना संकट के दौर में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की गई। साथ ही आम आदमी पार्टी को महिला सुरक्षा सहित प्रत्येक मोर्चे पर विफल करार दिया गया। शिक्षकों के पद खाली होने के अलावा कोरोना संकट में अस्पतालों में मरीजों को बेड व आक्सीजन नहीं मिल पाने के बारे में भी दिल्ली सरकार को घेरा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.