Move to Jagran APP

जानिए, किस जनपद में है UP का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज , केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फहराया

प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह ने फहराया। इसकी ऊंचाई 211 फीट है। देश में यह 9वां ऊंचा राष्ट्रध्वज है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 26 Jan 2018 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 08:54 AM (IST)
जानिए, किस जनपद में है UP का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज , केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फहराया
जानिए, किस जनपद में है UP का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज , केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फहराया

नई दिल्‍ली [ जेएनएन ]। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह ने फहराया। इसकी ऊंचाई 211 फीट है। देश में यह 9वां ऊंचा राष्ट्रध्वज है।

loksabha election banner

जी हां, दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में सबसे ऊंचे राष्‍ट्रध्‍वज को फहराया गया। इसी के साथ गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश में पहला है, जिसने इतना ऊंचा ध्वज लगाने का गौरव प्राप्त किया है। अब से पहले लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लहरा रहा 207 फीट झंडा प्रदेश में सबसे ऊंचा हुआ करता था। देश में अब तक का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज अटारी बॉर्डर पर 360 फीट का फहराया गया था।

इसके निर्माण में नौ माह का वक्त लगा 

प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज फहराने की व्यवस्था करने में नौ महीने का वक्त नगर निगम को लगा। इस पर 22.73 लाख रुपये खर्च किए गए है। इसके पूर्व यह गौरव अटारी बॉर्डर को हासिल था। यहां 360 फीट के राष्‍ट्रध्‍वज को फहराया गया था। दूसरे महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में 303 फीट को राष्‍ट्रध्‍वज फहराया गया था। तीसरा झांरखंड के रांची में 293 फीट का राष्‍ट्रध्‍वज फहराया जा चुका है।

देश में कहां लगे ऊंचे राष्ट्रध्वज

1- अटारी बॉर्डर में 360 फीट

2- कोल्हापुर में 303 फीट

3- रांची में 293 फीट

4- हैदराबाद में 291 फीट

5- फरीदाबाद में 250 फीट

6- भोपाल में 237 फीट

7- नवी मुंबई में 222 फीट

8- कटक में 215 फीट

इसी तरह शहर को ऊंचाई पर ले जाना है

इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि जिस तरह यह ध्वज ऊंचाई पर लहरा रहा है। उसी तरह शहर का नाम सबको मिलकर ऊंचाई तक ले जाना है। इसमें हर व्यक्ति का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को सबसे उत्कृष्ट शहर बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.