Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माणः 9 दिसंबर को होने वाली धर्म सभा को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच यह मुद्दा गर्माता जा रहा है। केंद्र सरकार पर राम मंदिर निर्माण के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:26 PM (IST)
राम मंदिर निर्माणः 9 दिसंबर को होने वाली धर्म सभा को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान
राम मंदिर निर्माणः 9 दिसंबर को होने वाली धर्म सभा को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

नोएडा, जेएनएन। दिल्ली-एनसीअार में वायु प्रदूषण राेकने के लिए केंद्र सरकार ने रेपिड एक्शन प्लान बनाया है। जिसमें राज्य सरकाराें काे जाेड़ा गया है। फिर भी उसका बड़ा असर धरातल पर देखने काे नहीं मिल रहा है। अयाेध्या में राम मंदिर का निर्माण के लिए अारएसएस व विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली में 9 दिसंबर काे रामलीला मैदान में धर्म सभा हाेने वाली है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार पर राम मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाया जाएगा। इस स्थिति में केंद्र सरकार क्या करेगी? जेवर एयरपाेर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की सुगबुगाहट है। इनके अलावा तमाम मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (संस्कृति मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार व वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री) से दैनिक जागरण नाेएडा के ब्यूराे प्रभारी ललित विजय ने विस्तार से बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश -

loksabha election banner

1. केंद्र में भाजपा सरकार है। दिल्ली काे छाेड़कर एनसीअार के ज्यादातर क्षेत्र में भी भाजपा की ही सरकार है। ऐसे में दिल्ली-एनसीअार काे वायु प्रदूषण से मुक्त करने के लिए काेई विशेष याेजना क्याें नहीं बन रही, जिससे अाने वाली पीढ़ियाें का जीवन बचाया जा सके?

- केंद्र सरकार वायु प्रदूषण के हाताल को लेकर चिंतित है। रेपिड एक्शन प्लान बनाया गया है। इसमें मेरे अलावा, सभी मुख्यमंत्री व राज्याें के पर्यावरण मंत्री काे जाेड़ा गया है। सभी सरकाराें काे निर्देश था कि प्रदूषण काे देखते हुए निर्माण साइट पर काम बंद हाें। पानी का छिड़काव हाे। ईंट-भट्ठाें काे बंद किया जाए। इसपर सरकाराें ने काम भी किया। पराली जलाने काे प्रतिबंधित किया गया। हमलाेग पराली से खाद बनाने की याेजना पर भी काम कर रहे हैं।

2. राम मंदिर काे लेकर अारएसएस अाैर विश्व हिंदू परिषद अाक्रामक हैं। 9 दिसंबर काे दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्म सभा हाेने जा रही है। इसमें केंद्र सरकार पर राम मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाया जाएगा। राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम काेर्ट में है। ऐसे में केंद्र सरकार कैसा रास्ता निकलने पर विचार कर रही है?

- अयाेध्या में राम मंदिर का निर्माण कराेड़ाें लाेगाें की अास्था से जुड़ा विषय है। राम मंदिर अयाेध्या में नहीं हाेगा ताे कहां हाेगा? मेरी भी तीव्र इच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण हाे। भाजपा अाैर केंद्र सरकार भी चाहती है कि राम मंदिर अयाेध्या में बने। हम चाहते हैं कि सहमति या काेर्ट के माध्यम से निर्माण हाे।

3. अखिलेश यादव का अाराेप है कि वाेट ध्रूवीकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार शहराें का नाम बदल रही है?

- प्रयागराज अाैर अयाेध्या लाेगाें की भावनाअाें से जुड़ा है। मैं संस्कृति मंत्री हूं। इस कारण जानता हूं कि इन शहराें का याेगदान हमारी संस्कृति में कितना है। किसी शासक ने इन शहराें का नाम बदल दिया था। उसे भाजपा सरकार ने ठीक किया है। अखिलेश यादव बताएं कि गलत कार्याें काे ठीक करना क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?

4. विपक्षी पार्टियाें का कहना है कि भाजपा अपने नेताअाें के नाम काे बढ़ावा दे रही है। इसी कारण मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया गया है?

- यह काम ताे कांग्रेस सरकार ने किया है। सभी सड़काें, भवनाें का नाम परिवार के नाम पर कर दिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मुगलसराय से गहरा रिश्ता था। वह राजनीतिक चिंतक थे। उनका देश के राजनीतिक शुद्धिकरण में याेगदान रहा है। ऐसे में उनका सम्मान देखकर सरकार ने बेहतर निर्णय लिया है।

5. उत्तर प्रदेश से पहले दिल्ली में भी अाैरंगजेब राेड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम कर दिया गया था। विपक्ष का अाराेप है कि मुद्दाें से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नाम बदलने की राजनीति कर रही है। ऐसी स्थिति में क्या माना जाए कि अकबर राेड का नाम भी अापलाेग बदलेंगे?

- अाैरंगजेब राेड का नाम उत्तर दिल्ली नगर निगम ने बदला था। केंद्र सरकार की उसमें काेई भूमिका नहीं थी। जहां तक अकबर राेड का नाम बदलने की बात है ताे काेई प्रस्ताव अाने पर दिल्ली नगर निगम काे फैसला करना हाेगा।

6. नाम बदलने के अलावा याेगी सरकार की किस उपलब्धि काे लेकर अाप लाेग 2019 में जनता के बीच जाएंगे?

- कानून व्यवस्था पर याेगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। विकास ने धारा पकड़ी है। सिर्फ कामाें की घाेषणा नहीं हुई, बल्कि उन्हें धरातल पर भी लाया गया।

7. उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा अाैर लाेकदल के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट है। यह भाजपा के लिए कितना बड़ा खतरा है?

- माैका परस्ताें का काेई गठबंधन चलता नहीं है। जनता ने इनकाे नकार दिया है।

8. लेकिन इन्हीं माैका परस्ताें के गठबंधन ने गाेरखपुर, फूलपुर अाैर कैराना के लाेकसभा उपचुनाव में भाजपा काे पठकनी दी है?

- भाजपा इन चुनाअाें काे गठबंधन की वजह से नहीं हारी है। हमारे कार्यकर्ताअाें की स्थिलता हार का कारण है। कार्यकर्ता अब उत्साह में हैं। हम लाेग 2019 में बड़ी जीत दर्ज करने जे रहे हैं।

10. अखिलेश यादव का अाराेप है कि शिवपाल यादव भाजपा की बी पार्टी हैं। तभी उन्हें मायावती का बंगला मिला अाैर सुरक्षा बढ़ी?

- शिवपाल जी का भाजपा से काेई रिश्ता नहीं है। उनका रिश्ता अखिलेश यादव से है। वह देखें कि परिवार में क्याें फूट पड़ी।

11. चर्चा है कि गठबंधन से भाजपा के कई बड़े नेता अपनी सीट काे असुरक्षित मान रहे हैं। ऐसे में वह सुरक्षित सीटाें से चुनाव लड़ सकते हैं। गाैतमबुद्धनगर काे भी भाजपा के लिए सुरक्षित सीट माना जाता है। इस सीट से अाप सांसद हैं। ऐसे में चर्चा है कि गाैतमबुद्दनगर से काेई बड़ा चेहरा लाेकसभा चुनाव लड़ेगा अाैर अापकाे राज्यसभा में भेजा जाएगा?

- मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मेरी पार्टी जाे अादेश करेगी, उसका पालन करूंगा। मैं सेवा के लिए राजनीति में अाया हूं।

12. डीजल से संचालित वाहनाें से वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक काराें के उत्पादन को बढ़ावा देने की तरफ सरकार का जाेर क्याें नहीं है? क्या डीजल वाहनाें के संचालन पर राेक की भी काेई याेजना है?

- केंद्र सरकार डीजल वाहनाें के संचालन पर राेक नहीं लगाने वाली है। इलेक्ट्रिक काराें के उत्पादन पर सरकार का जाेर है। दाे-तीन सालाें में इलेक्ट्रिक काराें का चलन दिल्ली-एनसीअार में बढ़ जाएगा।

13. क्या सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश का रास्ता भी अख्तियार कर सकती है? 

-जनभावनाअाें का सम्मान कानून व्यवस्था के दायरे में रखकर किया जाएगा। केंद्र सरकार काे लग रहा था कि सुप्रीम काेर्ट से राम मंदिर निर्माण पर काेई रास्ता निकलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुअा। अब नई स्थिति पैदा हाे गई है। इसपर देखा जाएगा कि क्या रास्ता निकल सकता है।

14. साेनिया गांधी का अाराेप है कि भाजपा पंडित जवाहर लाल नेहरू की विरासत खत्म कर रही है। इसी कारण नेहरू मेमाेरियल में प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया जा रहा है?

-जिस परिसर में नेहरू मेमाेरियल है, वह 25 एकड़ जमीन है। मात्र दाे एकड़ में नेहरू मेमाेरियल है। 23 एकड़ जमीन केंद्र सरकार की है, जहां प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया जा रहा है। कांग्रेस बताए कि क्या देश निर्माण में चाैधरी चरण सिंह, वीपी सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल बहादुर शास्त्री, नरेंद्र माेदी का याेगदान नहीं है? अगर इन सबकी जीवन यात्रा अाैर चिंतन काे बताने की याेजना बनाकर केंद्र सरकार ने क्या गलत कर दिया।

15. क्या प्रधानंमत्री जेवर हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे?

- मुझे विश्वास है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में जेवर एयरपाेर्ट का शिलान्यास हाे जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री से बात हुई है। हम चाहेंगे कि जेवर एयरपाेर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी के हाथाें हाे।

16. क्या जेवर एयरपाेर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की याेजना है?

- जेवर के ग्रामीणाेें का अाग्रह किया है कि एयरपाेर्ट का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया जाए। इसपर अभी फैसला नहीं हुअा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.