Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लगाया विकास की अनदेखी का आरोप, कहा- जो कहते हैं वो करते हैं

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यमुना के मंझावली घाट पर पुल का निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो चुका है। यहां पर जो कहते हैं, वो करते हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 08:54 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लगाया विकास की अनदेखी का आरोप, कहा- जो कहते हैं वो करते हैं
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर लगाया विकास की अनदेखी का आरोप, कहा- जो कहते हैं वो करते हैं

फरीदाबाद [जेएनएन]। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रेटर फरीदाबाद में विकास न होने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रेटर फरीदाबाद में बिल्डरों से वसूली बाह्य विकास शुल्क (ईडीसी) की राशि मेट्रो रेल लाने के लिए दे दी, जबकि यह राशि ग्रेटर फरीदाबाद की सुविधाओं पर खर्च की जानी थी। मेट्रो को फरीदाबाद लाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने राजकीय कोष से अनुदान देना चाहिए था।

loksabha election banner

केंद्र सरकार की उपलब्धियां 

केंद्रीय मंत्री सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा के जिला कार्यालय सेक्टर-9 में केंद्र सरकार की उपलब्धियां मीडिया को बता रहे थे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महापौर सुमन बाला, कृषि एवं ग्रामीण सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पार्षद धनेश अदलक्खा, जिला भाजपा महामंत्री सोहनपाल छोकर, अनिल प्रताप सिंह मौजूद थे।

जो कहते हैं, वो करते हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने फरीदाबाद में कोई विकास नहीं किया। फरीदाबाद के विकास के लिए आई राशि को दूसरे जिलों में खर्च कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता यमुना के मंझावली पुल के बारे में भी कहते थे, कि ये कभी नहीं बन पाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी यमुना पुल निर्माण को लेकर ठीक कहते थे क्योंकि कांग्रेस के मंत्रियों ने यमुना पुल का शिलान्यास 30 वर्ष पहले किया था, जो अभी तक शुरू नहीं हुआ। भाजपा के शासन में ऐसा नहीं है, यहां पर जो कहते हैं, वो करते हैं। यमुना के मंझावली घाट पर पुल का निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू हो चुका है।

बदरपुर बॉर्डर पुल का टोल टैक्स नहीं हो सकता फ्री

मंत्री ने बदरपुर बॉर्डर के पुल को टोल फ्री किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुल बनाने वाली कंपनियों के साथ इकरारनामा किया हुआ है। यदि सरकार पुल को टोल फ्री करती है, तो कंपनी अदालत में चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजमार्ग को छह लेन बनाने और राजमार्ग पर पुल बनाने का इकरानामा भी कांग्रेस सरकार ने ही किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि केजीपी विधिवत रूप से शुरू किया जा चुका है। यह 30 जून तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और जल्दी ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: 'आने वाले दिनों में कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, राजनीति से प्रेरित है किसान आंदोलन'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.