Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के बवाना में इस हालत में मिली शख्स की लाश, इलाके में फैली दहशत

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 02:47 PM (IST)

    दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे ...और पढ़ें

    Hero Image
    बवाना में 50 वर्षीय शख्स का मिला शव, शिनाख्त नहीं

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे एक 50 वर्षीय शख्स का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले हैं, जिससे की उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक शव मिलने के स्थान के आसपास पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह शख्स यहां तक कैसे पहुंचा।

    वहीं, आसपास के लोगों के अलावा बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों में भी पुलिस शख्स के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    पुलिस को शंका है कि मृतक बवाना के किसी फैक्ट्री में नौकरी करता रहा हो। वहीं, आसपास के थानों से भी पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है।