यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UER-2: दिल्ली पंचायत संघ ने महापंचायत को दिया समर्थन, 14 सितंबर को टोल प्लाजा पर जुटेंगे किसान
बाहरी दिल्ली में यूईआर-2 टोल के विरोध में जारी आंदोलन को दिल्ली पंचायत संघ का समर्थन मिला है। संघ के ...और पढ़ें

HighLights
- यूईआर-2 टोल के खिलाफ आंदोलन जारी |
- दिल्ली पंचायत संघ का समर्थन |
- 14 सितंबर को महापंचायत |
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में यूईआर-2 टोल के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पंचायत संघ ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
संघ के प्रधान थान सिंह यादव ने कहा कि 14 सितंबर को मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर होने वाली महापंचायत का दिल्ली पंचायत संघ समर्थन करेगी। पंचायत संघ पूरी तरह से दिल्ली देहात के साथ है। टोल वसूली पूरी तरह से गलत है।
यूईआर-2 लिंक रोड है जो जीटी करनाल और द्वारका एक्सप्रेस-वे को जाेड़ता है, इसलिए यूईआर-2 पर टोल का औचित्य नहीं है। महंगे टोल के कारण दिल्ली देहात के लोग यूईआर-2 का इस्तेमाल नहीं करने की रहे हैं, इस कारण दिल्ली के अंदरुनी मार्गों का वाहनों का दबाव जस का तस है।
यह भी पढ़ें- दक्षिण के राज्यों से जुड़े बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के तार, सरगना ने ऐसे तैयार किया पूरा नेटवर्क
उन्होंने कहा कि सरकार समस्या का तुरंत समाधान करे। इस समस्या से दिल्ली देहात परेशान है।
