Fog Effect: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, कार-ऑटो की चक्कर में 2 लोगों की मौत; 5 घायल
Fog Effectलोगों को वाहन चलाने में खासी दिक्कत पेश आ रही है क्योंकि कई जगहों पर कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:31 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:31 AM (IST)
नई दिल्ली [आदित्य राज]। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ ही रेवाड़ी में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। लोगों को वाहन चलाने में खासी दिक्कत पेश आ रही है, क्योंकि कई जगहों पर कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।
इस बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पटौदी इलाके में घने कोहरे का कहर देखने को मिला है। यहां पर कार और ऑटो की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। गांव पहाड़ी के नजदीक फ्लाईओवर पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें