यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के हजारों लोगों को राहत देने की तैयारी, केजरीवाल सरकार ने दी दो नए फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दो नए फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी दे दी है। ये फ्लाईओवर पूर्वी दिल्ली और वेस्ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रीय राजधानी के व्यस्त इलाकों में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से सरकार ने मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में ढांचागत विकास की दो बड़ी परियोजनाओें पर काम करने के लिए 724.36 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी।सरकार का दावा है कि काम शुरू होने के बाद दोनों परियोजनाओं पर डेढ़ साल में काम पूरा कर लिया जाएगा।इन परियोजनाओं से दोनों इलाकों में जाम की समस्या दूर करने में मदद मिल सकेगी।इन परियोजनाओं को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में व्यय एवं वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में मंजूरी दी गई।
इन परियोजनाओं पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) काम करेगा। योजना के अनुसार पहली परियोजना के तहत अप्सरा बार्डर से आनंद विहार के बीच फ्लाईओवर बनाया जाएगा।वहीं दूसरी परियोजना के तहत राजा गार्डन और पंजाबी बाग फ्लाईओवर के बीच फ्लाईओवर बनेंगे। ये परियोजनाएं शहर के यातायात जाम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। जिन दो परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी गई है इसके तहत ¨रग रोड पर पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच जाम की समस्या दूर करने के लिए 352.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह अप्सरा बार्डर से आनंद विहार तक मार्ग पर जाम दूर करने के लिए 372.04 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन जगहों पर यातायात जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ये परियोजनाएं काफी मददगार साबित होंगी। केजरीवाल सरकार दिल्ली में यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा फोकस दिल्ली की सड़कों से भीड़भाड़ कम करना, उन्हें बेहतर बनाना और लोगों को सड़कों के इस्तेमाल का बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
बता दें कि रिंग रोड पर पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच यातायात का दबाव काफी ज्यादा है, क्योंकि यहां रोहतक रोड (एनएच -10) का उपयोग करके हरियाणा का यातायात आता है। साथ ही ¨रग रोड उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम व एनसीआर के अन्य हिस्से से जोड़ने का भी काम करता है। यहां मौजूद वन-वे फ्लाईओवर और कम क्षमता वाले चौराहे वर्तमान के यातायात दबाव के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे यहां यातायात जाम की समस्या पैदा होती है। इस कारिडोर के निर्माण से मौजूदा सड़क का यातायात एलिवेटेड रोड पर स्थानांतरित हो जाएगा और इससे रोजाना दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा।इसी तरह आनंद विहार में अंतरराज्यीय बस अड्डा व रेलवे स्टेशन ट्रांसपोर्ट हब हैं। साथ ही ये रोड उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से गाजियाबाद और नोएडा आने-जाने का भी मुख्य मार्ग है। इस कारण मौजूदा रोड पर यातायात का भार काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए नए फ्लाईओवर के निर्माण से यहां यातायात सुगम हो जाएगा।
अप्सरा बार्डर से आनंद विहार कारिडोर
आनंद विहार से अप्सरा बार्डर के बीच छह लेन के फ्लाईओवर का निर्माण-इस मार्ग पर दो बड़ी लालबत्तियां हटेंगी, इनके ऊपर से फ्लाईओवर गुजरेगा -आसपास के इलाकों के लोगों को फ्लाईओवर से सीधी कनेक्टिविटी मिले इसके लिए दो अप-डाउन रैंप का निर्माण-फ्लाईओवर के साथ ही साइकिल लेन आदि का भी किया जाएगा।
फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगी दो लालबत्ती से मिजात
रिंग रोड का पंजाबी बाग, राजा गार्डन कारिडोर
- ईएसआइ अस्पताल से पंजाबी बाग क्लब रोड तक छह लेन के एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण
- पंजाबी बाग क्लब रोड पर मौजूदा दो लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर वहां छह लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण
- मोती नगर के मौजूदा दो लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर 6 लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण
- ईएसआइ अस्पताल के पास मौजूदा सब-वे रैंप कैरिज-वे के दोनों ओर सर्विस रोड की ओर स्थानांतरित होंगे
- इसके अतिरिक्त आरसीसी ड्रेन, फुटपाथ, मौजूदा रोड का सु²ढ़ीकरण व आर्ट-वर्क आदि का कार्य
