विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIIMS Delhi: दिल्लीवासियों के लिए काम की खबर, एम्स आने-जाने के लिए जल्द शुरू होंगे बसों के दो नए रूट

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2022 07:47 AM (IST)

Delhi News राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने का काम किया जा रहा है। इसी ...और पढ़ें

AIIMS Delhi: एम्स आने-जाने के लिए जल्द शुरू होंगे बसों के दो नए रूट
AIIMS Delhi: एम्स आने-जाने के लिए जल्द शुरू होंगे बसों के दो नए रूट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) आने-जाने के लिए जल्द ही बसों के दो नए रूट शुरू होंगे। ये रूट नेहरू प्लेस और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होंगे और एम्स अस्पताल से होते हुए गुजरेंगे।

इसका बड़ा लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो ट्रेन से दूसरे राज्यों से आ रहे हैं और एम्स जाना चाहते हैं। वे लोग कम किराया खर्च कर अस्पताल पहुंच सकेंगे। इसी तरह नेहरू प्लेस रूट से भी एम्स आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

सरकार की योजना इन रूट रूटों पर अधिक बसें चलाने की है, जिससे लोगों को बसों का इंतजार न करना पडेगा। इसमें नेहरू प्लेस वाला रूट 28 किमी लंबा है और नई दिल्ली वाला रूट 31 किमी लंबा होगा।

पहला बस रूट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली बसें दिल्ली गेट, आइटीओ, हुमायूं का मकबरा, आश्रम, लाजपत नगर, साउथ एक्सटेंशन, एम्स, केंद्रीय सचिवालय, कनाट प्लेस होते हुए फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी।

दूसरा बस रूट

नेहरू प्लेस से शुरू होकर बसें चिराग दिल्ली, आइआइटी दिल्ली, मुनिरका, मोती बाग, एम्स, मूलचंद, कैलाश कालोनी से होते हुए फिर नेहरू प्लेस पहुंचेंगी।