6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में 2 किशोर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दोनों को सुधार गृह भेज दिया है। ये पूरा मामला दिल्ली में स्थित आरके पूरम का है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दोनों को सुधार गृह भेज दिया है। ये पूरा मामला दिल्ली में स्थित आर के पूरम का है। उधर ही बुधवार को आए अन्य मामले में एक साथ साल की बच्ची के साथ अश्लील वीडियो दिखा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
यह मामला जैसे ही सामने आया तो इस मामले की जानकारी पहाड़गंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया। इससे पता चला कि वह अश्लील साइट देखने का आदी है। आरोपित शादीशुदा है और उसकी चार साल की बेटी भी है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक