उज्बेकिस्तान की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कस्टम विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
उज्बेकिस्तान की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कस्टम विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों अधिकारी दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात थे।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 12:24 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर उज्बेकिस्तान की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि इन अधिकारियों ने जांच के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की।
महिला का आरोप है कि कस्टम विभाग के दोनों अधिकारियों ने पूछताछ के नाम पर एक कमरे में ले गए जहां पर कोई सीसीटीवी नहीं था। अधिकारियों ने तस्करी के झूठे मामले में भी फंसाने की धमकी भी दी। उज्बेक महिला ने शिकायत में बताया था कि वह तीन मई को दिल्ली आयी थी। उसकी बहन के बच्चे का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जिसे देखने वह भारत आयी थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें