Delhi Encounter: एनकाउंटर में घायल दो नामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पर हत्या समेत 60 से अधिक केस दर्ज
जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों महेश और मोहित के आने की सूचना पर शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बेगमपुर में अपना जाल बिछाया था। जैसे ही दोनों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special cell) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो नामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम महेश उर्फ भोली ( Mahesh alias Bholi) और मोहित उर्फ दीपक (Mohit alias Deepak) हैं। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाशों महेश और मोहित के आने की सूचना पर शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बेगमपुर में अपना जाल बिछाया था। जैसे ही दोनों ने पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। महेश और दीपक हत्या और हत्या के प्रयास के साथ लूट के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशोें पर 60 से अधिक मामले दर्ज हैं।