Move to Jagran APP

Delhi: यमुना में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत, नदी से शव बरामद

नदी में नहाने गए दो भाइयों अजय कश्यप (23 वर्ष) और करण (19 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 04:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 04:40 PM (IST)
Delhi: यमुना में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत, नदी से शव बरामद
Delhi: यमुना में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत, नदी से शव बरामद

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोतवाली थाना इलाके में सोमवार की सुबह यमुना नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने से दोनों की मौत हो गई। उनकी पहचान अजय कश्यप और करण के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई है। पहलवानी का अभ्यास करने के बाद दोनों अपने एक साथी के साथ यमुना में नहाने गए थे। बचाने के दौरान युवक के साथी राकेश भी डूबने लगे। लेकिन लोगों ने रस्सी की मदद से उन्हें बचा लिया। घटना की जानकारी के बाद बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार की टीम ने शवों को यमुना नदी से निकाल पुलिस के सुपूर्द कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भिजवा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक अजय और करण का परिवार गांधीनगर के धर्मपुरा इलाके में रहता है। परिवार में दोनों युवक के अलावा पिता राधेश्याम. मां उमादेवी व दो भाई राहुल और अरुण हैं। अजय सेल्समैन का काम करते थे जबकि, करण नेल आर्टिस्ट थे। चारों भाइयों को पहलवानी का शौक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह अजय और करण पहलवानी का अभ्यास करने धर्मपुरा अखाड़े में गए थे।

इसके बाद दोनों साथी राकेश के साथ यमुना नदी में नहाने चले गए। सुबह करीब 9.30 बजे करण नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख भाइ को बचाने के दौरान अजय भी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बाद में उनके साथी राकेश ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन वे युवकों को नहीं बचा सके।

वहीं, राकेश भी नदी में डूबने लगे। लेकिन स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे किसी तरह राकेश को नदी से बाहर निकाला। बाद में घटना की सूचना पुलिस और बचाव दल को दी गई। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि सात गोताखोर और एक मोटर बोट की मदद से करीब एक घंटे बाद युवक के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। राखी पर्व के दिन जैसे ही सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत की खबर परिवार को मिली तो लोग सन्न रह गए और घर में मातम पसर गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.