Video: दिल्ली में बाइक सवार दो बदमाशों ने छीना महिला का चेन, वारदात CCTV में कैद
रोहिणी में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में झपटमारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोहिणी में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। एएनआइ के अनुसार, चेन छीनने की यह वारदात 21 अक्टूबर की है।
दिल्ली पुलिस सीसीटीवी को आधार बनाते हुए आरोपितों की खोनबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला से चेन छीनने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला जा रही है। उसके पास में कुछ कारें खड़ी हैं। तभी अचानक बाइक सवार दो लोग आए और उसका चेन छीनकर फरार हो गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।
#WATCH Two bike borne men snatched chain from a woman in Delhi's Rohini on 21st October; police investigation underway (Source: CCTV footage) pic.twitter.com/2fQLjWpoAM — ANI (@ANI) October 23, 2019
बता दें कि पिछले कुछ समय से दिल्ली में झपटमारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी कुछ दिन पहले पीएम मोदी की भतीजी की पर्स और एक मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट का मोबाइल फोन झपटमारों ने छीन लिया था। हालांकि, पुलिस इन दोनों मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक