Move to Jagran APP

Delhi Crime: दो सगी बहनों ने सेना के दो सिपाहियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने सेना के दो सिपाहियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ित युवतियां सगी बहन हैं। आरोप है कि आरोपितों ने पहले दोनों बहनों को धमकाया और फिर दुष्कर्म किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 07:53 PM (IST)
Delhi Crime: दो सगी बहनों ने सेना के दो सिपाहियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
दिल्ली कैंट थाना पुलिस कर ही मामले की छानबीन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने सेना के दो सिपाहियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ित युवतियां सगी बहन हैं। आरोप है कि आरोपितों ने पहले दोनों बहनों को धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। दोनों बहनों ने शिकायत में पुलिस को बताया कि शनिवार रात वे अपने परिचितों के साथ दिल्ली कैंट इलाके में घूमने गई थी। इस दौरान किसी बात पर परिचितों का वहां मौजूद दो लोगों से कहासुनी हुई। इस दौरान सेना की वर्दी पहने दो लोगों ने उन परिचितों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों बहनों को आरोपितों ने डराया- धमकाया और सुनसान जगह पर लेकर गए, जहां दुष्कर्म किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान दोनों बहनों ने शोर मचा दिया। शोर मचते ही दोनों आरोपित मौके से फरार होने लगे। इधर शोर सुनकर वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों को दोनों बहनों ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपितों का पीछा किया, लेकिन दोनों फरार हो गए।

बाद में पुलिसकर्मी दोनों बहनों को मेडिकल के लिए लेकर गए। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बयान व घटनास्थल के नजदीकी इलाकों से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की और दोनों को दबोच लिया गया। आरोपितों के नाम संदीप और नीरज ढाका बताए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.