Move to Jagran APP

VIDEO: दिल्ली में ओखला बैराज पर यमुना नदी का पानी हुआ जहरीला, बह रहा सफेद झाग

दिल्ली में यमुना नदी अब प्रदूषण की मार झेल रही है नदी में पानी के साथ-साथ प्रदूषित झाग भी नजर आ रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 03:10 PM (IST)
VIDEO: दिल्ली में ओखला बैराज पर यमुना नदी का पानी हुआ जहरीला, बह रहा सफेद झाग
VIDEO: दिल्ली में ओखला बैराज पर यमुना नदी का पानी हुआ जहरीला, बह रहा सफेद झाग

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में साफ हुई यमुना नदी फिर मैली होने लगी है। शुक्रवार को यमुना नदी में जहरीले झाग वाले पानी का नजारा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो यमुना नदी में गंदा झाग वाला पानी बह रहा है, इस गंदगी भरे झाग की वजह से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। खासकर जो लोग यमुना के पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करते हैं, उन्हें इससे खतरा है।

loksabha election banner

इससे पहले नवंबर, 2019 में भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी खराब था और उस समय दिल्ली में यमुना इतनी प्रदूषित हो गई थी कि वो गंदगी के नाले की तरह दिखाई पड़ती थी। नवंबर में यमुना में गंदा झाग वाला पानी बह रहा था।

कुछ साल पहले भी इस तरह की तस्वीरें सामने आई थीं, तब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) द्वारा गठित यमुना निगरानी पैनल ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) से नदी में इस तरह के प्रवाह का कारण पता करने और रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

यहां पर बता दें कि लॉकडाउन के दौरान यमुना बिल्कुल साफ हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान यमुना का पानी काफी साफ हुआ था और इससे भविष्य के लिए भी सकारात्मक संदेश मिल रहे थे। वहीं,  अब गंदी होती यमुना ने लोगों के साथ सामाजिक संस्थानों को भी परेशान कर दिया है।

लॉकडाउन के दौरान यमुना के साफ होने के कई वजहें थी, जिनमें नालों का पानी नहीं छोड़ा जाना प्रमुख था। उस दौरान दिल्ली के 28 औद्योगिक क्षेत्रों से प्रतिदिन निकलने वाला 213 मिलियन गैलन पूर्णतया बंद था। उस समययमुना में पूजा सामग्री डालने, नहाने, कपड़े धोने और सॉलिड वेस्ट डालने की प्रक्रिया भी बंद थी। इतना ही नहीं, हरियाणा से नियमित तौर पर पानी भी छोड़ा जा रहा था, जो पहले से जमा गंदगी को भी बहा ले जा रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.