Move to Jagran APP

दोबारा क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा दाती महाराज, पूछे गए 250 से ज्यादा सवाल

दाती महाराज एक बार फिर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा है। इससे पहले मंगलवार को दाती से 200 सवाल पूछे गए थे।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:20 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 11:01 PM (IST)
दोबारा क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा दाती महाराज, पूछे गए 250 से ज्यादा सवाल
दोबारा क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा दाती महाराज, पूछे गए 250 से ज्यादा सवाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। दुष्कर्म मामले में पूछताछ के लिए दाती महाराज शुक्रवार को एक बार फिर क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचा। करीब 11 घंटे के दौरान उससे 250 से ज्यादा सवाल पूछे गए। पुलिस के सवालों पर दाती महाराज बुरी तरह टूट गया और फूट-फूटकर रो पड़ा। दुष्कर्म के आरोप को नकारते हुए उसने कहा कि आरोप लगाने वाली उसकी बेटी के समान है। उससे वह दुष्कर्म के बारे में सोच ही नहीं सकता। उसने बताया कि वह यौन संबंध बनाने के योग्य नहीं है। उसके जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं दिखी।

loksabha election banner

बयानों में विरोधाभास

इससे पहले दाती महाराज ने मंगलवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में खुद को सरेंडर कर दिया था। तब पुलिस ने उनसे 7 घंटे तक लगातार 200 से अधिक सवाल पूछे थे। जिसके बाद पुलिस ने दाती महाराज को छोड़ दिया था।

जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं

गौरतलब है कि दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज के तीनों भाइयों से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालय में बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे 100 सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवाल दुष्कर्म की वारदात और आश्रम में उनकी भूमिका को लेकर थे। आरोपित अशोक, अनिल और अर्जुन से बुधवार को भी पूछताछ की गई थी। उनसे 150 सवाल पूछे गए थे, लेकिन उनके जवाब से पुलिस पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। 

गंभीर हैं आरोप 

इससे पहले मंगलवार को वह पूछताछ में शामिल हुआ था। करीब सात घंटे की पूछताछ में उससे 200 सवाल पूछे गए थे। उसने पुलिस जांच में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। पुलिस उसके भाइयों को भी बुलाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोप गंभीर है। लिहाजा, पुख्ता जांच के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। ज्ञात हो कि 25 साल की युवती ने छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज और उसके तीन भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

डीसीडब्ल्यू ने पुलिस उपायुक्त को पेश होने के लिए भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दुष्कर्म के आरोपित दाती महाराज के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त को नोटिस भेजा है। डीसीडब्ल्यू की सदस्य प्रोमिला गुप्ता ने आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने का कारण पूछा है। साथ ही पुलिस उपायुक्त को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए भी कहा है।

स्टेटस रिपोर्ट जमा नहीं करने पर पुलिस को लगाई फटकार

दुष्कर्म के आरोपित दाती महाराज (असली नाम मदनलाल) के खिलाफ पीड़ित युवती द्वारा दायर याचिका पर साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से लिखित में जवाब मांगा है। क्राइम ब्रांच की तरफ से मामले में स्टेटस रिपोर्ट जमा नहीं किए जाने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए सोमवार तक इसे जमा करने का आदेश दिया। 19 जून को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन कोर्ट स्टॉफ की गलती की वजह से अदालत के आदेश की कॉपी दिल्ली पुलिस को नहीं मिल पाई थी। पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। कोर्ट में पीड़िता के वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस जांच को लेकर गंभीर नहीं है। पीड़िता ने दाती महाराज के खिलाफ सात जून को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने तीन दिन बाद दस जून को एफआइआर दर्ज की।

उधर, 25 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे दाती महाराज उर्फ मदन राजस्थानी पर नए आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली पीड़िता का कहना है कि आश्रम में लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जाता है। उधर, महिला आयोग की टीम ने भी गुरुवार को दाती महाराज के आश्रम का निरीक्षण किया और मौजूद लड़कियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। 

दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में आरोप लगाया कि दाती महाराज ने आश्रम की कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने कहा-मेरी जानकारी में ऐसी कई लड़कियां हैं, लेकिन वह दाती के डर से सामने नहीं आ रही हैं। मेरे सामने बहुत सारी लड़कियां रात्रि सेवा के लिए दाती के पास जाती थीं। पहले मुझे इसका अंदाजा नहीं था कि वहां क्या होता है, लेकिन जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो मुङो हकीकत का पता चला और मैं सदमे में आ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.