Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज हो सकती है राहत की बारिश, जानें- अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

रविवार शाम को दिल्ली और एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाये रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

By Edited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 02:38 PM (IST)
Weather Update: दिल्ली-NCR में आज हो सकती है राहत की बारिश, जानें-  अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: दिल्ली-NCR में आज हो सकती है राहत की बारिश, जानें- अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली/नोएडा, जेएनएन। Weather change delhi-ncr: दिल्ली-एनसीआर वालों को रविवार को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। रविवार को बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आंधी के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना बिल्कुल नहीं है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। साथ ही 27 जून तक दिल्ली में बारिश होने के भी आसार हैं।

शनिवार को तापमान में हुई बढ़ोतरी
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां पर न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दक्षिण पूर्व -मानसून ने दस्तक दी है।

नोएडा में भी बारिश की आशंका
मानसून की दस्तक से पहले भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार रहा। लोगों को गर्मी से परेशान रहना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। 26 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि रविवार दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को तेज हवाओं की गरज के साथ बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।

दिल्ली- NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.