हरियाणा : पलवल में राजस्थान रोडवेज की बस ने कार में मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अॉल्टो कार में सवार थे।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:28 AM (IST)
पलवल, जेएनएन। दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिल के होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अॉल्टो कार में सवार थे। मिली जानाकरी के मुताबिक, राजस्थान रोडवेज की बस ने कार में भीषण टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार बुुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें