विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Accident: बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 03 Mar 2024 10:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2024 10:10 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर के निकट कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि ...और पढ़ें

बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत।
बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर के निकट देर रात कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आ गई थी, इस वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि बदरपुर थाने को घटना की सूचना देर रात मिली। कार में सात लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण विपरित दिशा से आ रही ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। 

एम्स के ट्राम सेंटर में भर्ती

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार सवार सभी शख्स फरीदाबाद से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान ओखला की संजय कॉलोनी निवासी राज (21), संजू (38) और दिनेश (22) के तौर पर हुई है। घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Delhi News: रोहतक रोड पर मेट्रो पिलर के पास बोरे में शख्स की लाश मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त