बॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस दिल्ली आकर मिली 66 वर्षीय महिला से, जानिये- पूरा मामला
महिला शूटर दादी चंद्रो तोमर (87) से मुलाकात करने फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (all india institute of medical sciences) पहुंचीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला शूटर दादी चंद्रो तोमर (87) से मुलाकात करने फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (all india institute of medical sciences) पहुंचीं। उन्होंने दादी चंद्रो तोमर का हालचाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पन्नू दादी चंद्रो तोमर की जीवनी पर बन रही फिल्म ‘सांड़ की आंख’ में दादी की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने एम्स में करीब एक घंटे तक उनसे बातचीत की।
उत्तर प्रदेश के बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली दादी चंद्रो तोमर फेफड़े में संक्रमण के कारण पांच दिन से एम्स में भर्ती हैं। जेरियाट्रिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विजय गुर्जर की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया है। शुरुआत में उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था। बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। एम्स के अनुसार उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
दादा ने 66 की उम्र में शुरू की निशानेबाजी
चंद्रो ने 66 साल की अवस्था में निशानेबाजी शुरू की थी, इसलिए उन्हें सबसे उम्रदराज निशानेबाज के रूप में पहचाना जाता है। उनकी संघर्ष गाथा पर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ‘सांड़ की आंख’ नामक फिल्म बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म काफी हद तक बनकर तैयार है। इसे दिवाली पर रिलीज करने की तैयारी है। चंद्रो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलने पर दिन में 11 बजे तापसी पन्नू एम्स पहुंचीं और दोपहर 12 बजे वापस लौटीं।
वहीं, अभिनेत्री तापसी का कहना है कि वह इस मूवी से खुद को रिलेट नहीं कर पाईं। उन्हें शूटिंग के खेल का भी खास शौक नहीं है। ऐसे में यह रोल कुछ नया था, पर इस मूवी की स्क्रिप्ट ने मेरा दिल छुआ और मैं इसे मना नहीं कर पाई। अगर यह मूवी चली तो लोग हमें जिंदगी भर याद रखेंगे।
तापसी के मुताबिक, यह रोल उनके लिए फिजिकली और मेंटली थका देने वाला है। सबसे मुश्किल चीज एक 60-65 साल की महिला की बॉडी लैंग्वेज को सही तरह से पकड़ना रहा है। तापसी पन्नू के साथ इस मूवी में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप