Move to Jagran APP

ये है सुरक्षा का भरोसा, तीसरा पिंक टॉयलेट महिलाओं को समर्पित

पिंक टॉयलेट विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है और यह उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाता है।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 07:33 AM (IST)
ये है सुरक्षा का भरोसा, तीसरा पिंक टॉयलेट महिलाओं को समर्पित
ये है सुरक्षा का भरोसा, तीसरा पिंक टॉयलेट महिलाओं को समर्पित

नई दिल्ली [जेएनएन]। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पीवीआर साकेत इलाके में नव निर्मित पिंक टॉयलेट महिलाओं को समर्पित कर दिया है। इसे महिलाओं के लिए विशेष तौर से तैयार किया गया है। यह तीसरा पिंक टॉयलेट है। इससे पूर्व निगम ने पीवीआर विकासपुरी और लाजपत नगर में इस तरह के टॉयलेट की शुरुआत की थी।

loksabha election banner

सुरक्षा का भरोसा दिलाता है पिंक टॉयलेट 

इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सहरावत ने बताया कि यह पिंक टॉयलेट खरीदारी के लिए साकेत मार्केट में आई महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ी राहत बनेगा। उन्होंने कहा कि पिंक टॉयलेट विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है और यह उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाता है।

दिव्यांग महिलाओं के लिए भी शौचालय

इस अवसर पर पार्षद डॉ. नंदिनी शर्मा और निगम उपायुक्त विश्वेंद्र और महिला संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 11 लाख रुपये की लागत से बने इस टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, चाइल्ड केयर रूम और चेंजिंग रूम भी है। इसके परिसर में 10 शौचालय हैं। साथ ही दिव्यांग महिलाओं के लिए भी शौचालय बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: 15 पतियों वाली लुटेरी दुल्हन चढ़ी पुलिस के हत्थे, जानें- पति, पत्नी और साली का पूरा खेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.