Move to Jagran APP

आपको भावुक कर देंगी अरुण जेटली की जिंदगी से जुड़ी ये यादगार तस्वीरें

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 66 वर्ष की उम्र में शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां देखिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ तस्वीरें जो आपको भावुक कर देंगी।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 03:24 PM (IST)
आपको भावुक कर देंगी अरुण जेटली की जिंदगी से जुड़ी ये यादगार तस्वीरें
आपको भावुक कर देंगी अरुण जेटली की जिंदगी से जुड़ी ये यादगार तस्वीरें

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ही नहीं भारतीय राजनीति में भी अपना अलग मुकाम और कद रखने वाले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 66 वर्ष की उम्र में शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां देखिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ तस्वीरें जो आपको भावुक कर देंगी।

loksabha election banner

अरुण जेटली  का स्वभाव ऐसा था कि उनके सभी पार्टियों में मित्र थे। उनकी शादी भी कांग्रेस के एक कद्दावर नेता की पुत्री से हुई थी। दरअसल, अरुण जेटली कांग्रेस के पूर्व सांसद और जम्मू कश्मीर के मंत्री रहे गिरधारी लाल डोगरा के दामाद थे। उनका विवाह 24 मई 1982 को डोगरा की बेटी संगीता से हुआ था। उनकी ससुराल कठुआ जिले के हीरानगर के पैया गांव में है। अरुण जेटली की शादी में अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी इस मौके पर नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंची थीं।

 दिल्ली में जब लॉटरी की बिक्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभियान चलाया तो भाजपा के अग्रणी नेताओं में मदन लाल खुराना  के साथ अरुण जटेली भी थे। भाजपा की मांग की थी कि दिल्ली से पूरी तरह लॉटरी को हटाया जाए। और अब मदन लाल खुराना के बाद दिल्ली से जुड़े भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली का भी निधन हो गया।

 वर्ष, 2014 के लोकसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के सातों सीटों (नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर जीत हासिल की तो अरुण जेटली को भी अभिनंदन समारोह में बुलाया गया।

पूर्वी दिल्ली स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अरुण जेटली के साथ महेंद्र आहूजा ( दाएं) साथ में उस समय के पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी। 2015 की तस्वीर, जब विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश शर्मा के विधायक बनने के बाद कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन हुआ था।

अरुण जेटली 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे।

अध्यक्ष रहने के दौरान उनका क्रिकेटर्स से भी एक अलग रिश्ता रहा।

अरुण जेटली के अंतिम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने जेटली को अंतिम विदाई दी।



अरुण जेटली के परिजनों के अलावा उनके करीबी नेताओं और दोस्तों ने भी जेटली को कंधा दिया।


अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव और फिल्म अभिनेता रजा मुराद भी शामिल हुए।

यहां पर बता दें कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में शनिवार दोपहर 12:07 बजे पूर्वी वित्त मंत्री का निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स के आइसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही थी।

66 वर्षीय जेटली को एम्स में पिछले कई दिनों ने जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए हाल के दिनों में पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़े नेताओं ने अस्पताल का दौरा किया था।  

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.