विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली में होंगे कई कार्यक्रम

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 05 Apr 2022 02:10 PM (IST)

Foundation Day of Bharatiya Janata Party दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल को दिल्ली में जगह-जगह ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली में होंगे कई कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली में होंगे कई कार्यक्रम

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन एक खास अहमियत रखता है, क्योंकि इसी दिन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस होता है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर तमाम तरह के आयोजन करेगी। इसकी जानकारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुनने के लिए दिल्ली में जगह-जगह बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस दिन मंडल और प्रदेश स्तर पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के राजेंद्र नगर से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली भारतीय जनात युवा मोर्चा की तरफ से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

आदेश गुप्ता ने यह भी बताया है कि अंबेडकर जयंती पर 7 से लेकर 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबा साहब अंबेडकर दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। तीन दिनों का यमुना सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का सम्मान होगा। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा और झुग्गी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।